Friday, February 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वार्ड में विकास ठप, जलजमाव से लोगों की परेशानी

वार्ड में विकास ठप, जलजमाव से लोगों की परेशानी

0
76

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट


सिवान जिला के आदर्श नगर महादेवा स्थित वार्ड संख्या 9 में विकास कार्यों की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वार्ड कमिश्नर पल्लवी प्रिया पर आरोप है कि अब तक उन्होंने वार्ड में कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार मोहल्ले में नालियों की नियमित सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण नाले पूरी तरह जाम हो चुके हैं। जाम नालियों के चलते मोहल्ले में लगातार पानी जमा रहता है, जिससे लोगों का पैदल और वाहन से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार वार्ड कमिश्नर को फोन और मौखिक रूप से सूचना दी गई, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गई। न तो नाला सफाई कराई गई और न ही जलनिकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि वार्ड संख्या 9 की बदहाल स्थिति का शीघ्र संज्ञान लिया जाए और संबंधित जनप्रतिनिधि की जवाबदेही तय करते हुए नाला सफाई एवं जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!