Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक पार मधुबनी–धनहा में जदयू का चला सदस्यता अभियान

गंडक पार मधुबनी–धनहा में जदयू का चला सदस्यता अभियान

0
65

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


जदयू के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जदयू जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के दिशा-निर्देश पर तथा बाल्मीकि नगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह के नेतृत्व में आज गंडक पार क्षेत्र के मधुबनी एवं धनहा में सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। अभियान में पिपरासी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र पटेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चौहान, किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मनीष सिंह राणा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रदीप पांडे, जितेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, पप्पू साह, सुनील तिवारी, उपेंद्र तिवारी एवं ममता देवी की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। नेताओं ने कहा कि जदयू की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!