Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन,हरि पकड़ी टीम पहुंची सेमीफाइनल में।

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आयोजन,हरि पकड़ी टीम पहुंची सेमीफाइनल में।

0
88

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

प्रखंड के हरिपकड़ी वार्ड संख्या 8 स्थित माई स्थान के समीप एम एस चाँद नाइट सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 (सीजन वन) का भव्य आयोजन किया गया। रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण दर्शक और युवा मैदान में मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर खेल के प्रति जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सानू इलेवन मझौलिया और मीर टोला मोहद्दीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सानू इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मीर टोला मोहद्दीपुर की टीम सानू इलेवन की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 78 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में सानू इलेवन मझौलिया की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में आ गई और पूरी टीम 55 रन पर सिमट गई, जिससे मीर टोला मोहद्दीपुर ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरा मुकाबला सेमरा वृत्त और हरिपकड़ी की टीम के बीच खेला गया। हरिपकड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम संघर्ष के बावजूद 71 रन पर 9 विकेट गंवा बैठी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेमरा वृत्त की टीम निर्धारित रन नहीं बना सकी और 36 रन से मुकाबला हार गई।

इस मैच में सेमरा वृत्त के खिलाड़ी राजा बाबू ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 20 रन बनाए और 5 विकेट झटके। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ हरिपकड़ी की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्रीन लाइफ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सहजाद आलम, बेतिया डेंटल क्लीनिक के निदेशक डॉ. मिनहाज कलीम खान, डॉ. अरशद अली खान और शाहरुख आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. सहजाद आलम ने कहा कि खेल युवाओं को नशे और गलत दिशा से दूर रखता है तथा उनमें अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है। डॉ. मिनहाज कलीम खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को करियर से जोड़ने की प्रेरणा दी, वहीं डॉ. अरशद अली खान ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना की। मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अंपायर की भूमिका आसिफ रेजा ने निभाई, स्कोरर चंदन शर्मा और कमेंटेटर कुंदन कुमार रहे। आयोजन को सफल बनाने में अली शेर खान, चांद बाबू, अरविंद शर्मा और नवरोज खान का योगदान सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!