Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का हुआ...

मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

0
106


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बिहार सरकार पंचायती राज विभाग के पत्रांक 15 3 62 दिनांक 23 दिसंबर 2025 के आदेश अनुसार संसद द्वारा पारित रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन अधिनियम विकसित भारत जी राम जी एक्ट 2025 प्रावधानों के संदर्भ में जन जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्राम सभा की अध्यक्षता कर रहे परसा पंचायत के मुखिया शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर ने उपस्थित ग्रामीणो और जनप्रतिनिधियों से कहा कि विकसित भारत जी राम जी के मुख्य बिंदु 125 दिन की रोजगार गारंटी ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना बेरोजगारी भत्ते के लिए बेहतर प्रावधान समय पर मजदूरी का भुगतान और देरी होने पर मुआवजा तकनीक के जरिए सशक्तिकरण भी जी पी पी मैं सभी योजनाओं का तालमेल आदि है। बेहतर गारंटी संपूर्ण प्रतिबद्धता और कुशल शासन द्वारा गांव का विकास किया जा सकता है तथा किसान मजदूरों पढ़े लिखे बेरोजगारों की स्थिति में सुधार करते हुए विकसित किया जा सकता है।
इस ग्राम सभा में सरपंच अरुण कुमार सिंह ग्राम कचहरी सचिव रूपम कुमारी विकास मित्र गीता देवी कार्यपालक सहायक खुशबू कुमारी पंचायत रोजगार सेवक सुबोध कुमार समेत अभिषेक कुमार रामबाबू सिंह मंगल राम नगीना शर्मा उदय नारायण ठाकुर अरुण शर्मा बलि दास नीतू देवी गीता देवी विवेक कुमार अभिषेक कुमार मथुरा प्रसाद संजय राम मिंटू राम भरत ठाकुर सुरेश हाजरा भुटी यादव आदि जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!