Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास समृद्ध और विकसित भारत बनाना ही अटलजी को सच्ची श्रद्धांजलि,अटलजी का जीवन...

समृद्ध और विकसित भारत बनाना ही अटलजी को सच्ची श्रद्धांजलि,अटलजी का जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा: संजय सरावगी,!

0
100

रमेश ठाकुर
रामनगर – नरकटियागंज प०चम्पारण(बिहार)
25-12-2025

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बिहार भाजपा की ओर से भव्य अटलजी स्मृति दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं के समीप दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीपों की रोशनी से पूरा प्रदेश कार्यालय जगमगा उठा, वहीं पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित अटल पार्क में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन की प्रेरणा को जीवंत रखने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन देशसेवा को समर्पित रहा और आज भी उनके विचार कार्यकर्ताओं व देशवासियों को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर स्थापित प्रतिमाओं, भवनों और संस्थानों में दीप जलाकर जयंती की पूर्व संध्या को स्मरणीय बनाया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि देश को समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भूमिका निभाना ही अटलजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिन्हों पर चलकर देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, जो अटलजी की सोच और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का परिणाम है।
इस दीपोत्सव कार्यक्रम में विधायक संजीव चौरसिया, महामंत्री राजेश वर्मा, लाजवंती झा, अमिता भूषण राठौड़, जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता, प्रदेश मंत्री शोभा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीना झा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, प्रभात मालाकार, मंडल अध्यक्ष कल्पना कुमारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली एवं दीप सजाकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश, जिला, मंडल स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!