Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव को जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री...

मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव को जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक शिकायत

0
109

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 25-12-2025

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह को लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में श्री सिंह ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी को लिखित शिकायत सौंपी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भाटी ने धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का मोबाइल नंबर 9661402193 है, जो गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर निवासी अमीन यादव का पुत्र डिकेश यादव बताया जा रहा है।

इस संबंध में श्री भाटी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री श्री सम्राट चौधरी, बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), भागलपुर के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, आईजी सहित स्थानीय थाना लोदीपुर एवं गोराडीह को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

लगातार मिल रही धमकियों से श्री विभूति सिंह और उनका परिवार गहरे सदमे में है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस त्वरित और साहसिक निर्णय से संगठन के पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने दूरभाष पर संपर्क कर श्री सिंह से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विभूति सिंह ने बताया कि वे संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ एक हिन्दी राष्ट्रीय समाचार चैनल में निर्भीक पत्रकारिता करते हैं और भ्रष्टाचार व जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबरें प्रकाशित करते रहे हैं। संभव है कि किसी खबर से आहत होकर उक्त युवक इस तरह की हरकत कर रहा हो, लेकिन बिना पुष्टि के वे कभी कोई समाचार नहीं चलाते।

श्री सिंह ने त्वरित संज्ञान लेने और हर स्तर पर सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन को आशा है कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर कानून सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!