Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हनुमान जी के दरबार में स्वरांजलि सेवा संस्थान की पुष्पांजलि और भजनांजलि

हनुमान जी के दरबार में स्वरांजलि सेवा संस्थान की पुष्पांजलि और भजनांजलि

0
90

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद-मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर सह शिव मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा भजनांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्री गणेश मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय कुमार , आयोजक समाजसेवी संगीत आनंद, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, संवेदक नागेंद्र यादव ,बबलू सिंह, जितेंद्र यादव, एवं छोटू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि संस्था धार्मिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से मानवता इंसानियत का संदेश दे रही है । विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अजय कुमार ने ऐसे सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। प्रोफेसर अनुराग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन जागरूकता के लिए यह संस्था भारत नेपाल सीमा पर नारायणी गंडकी महा आरती का आयोजन करती है। उपस्थित छात्र- छात्राओं से धार्मिक ग्रंथों से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दिया।

भजन गायक संगीत आनंद ने माता-पिता एवं गुरु पर आधारित कई भजनों को प्रस्तुत किया। संगीत आनंद ने कहा कि हमारे दादाजी स्मृति शेष कामेश्वर सिंह जनशक्ति जी ने जो सपना देखा था उन सपनों को मेरे पिता डी.आनंद ने साकार किया है।राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। सत्संग भजन कार्यक्रम में भाग लेने से बच्चे संस्कृति और संस्कार को जानते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नैतिक एवं बौद्धिक शिक्षा से जोड़ना भी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अनन्या ट्रेडर्स के प्रबंधक छोटू गुप्ता, प्रकाश मेडिकल, एवं सत्येंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा। फौजी विद्यासागर राणा, संरक्षक विजय कुमार, निर्माता निर्देशक राजेश कुमार ,नवरत्न प्रसाद,एवं आचार्य पंडित चित्रसेन तिवारी के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पुजारी आलोक उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, कृष्ण कुमार, अभिनव कुमार, हर्षित कुमार, छोटू पासवान, अशोक यादव, लाली देवी, तपेश्वर चौधरी एवं मोहन राय की भूमिका सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!