बेतिया पुलिस की निर्भया ब्रिगेड ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

0
IMG-20251224-WA0006.jpg

रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 24-12-2025

पुलिस अधीक्षक, बेतिया के निर्देश पर निर्भया ब्रिगेड सुरक्षा अभियान के तहत आज समय करीब 11:30 बजे कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, कुमारबाग में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विस्तृत परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्म-सुरक्षा के उपायों एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

परिचर्चा के दौरान निर्भया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को बताया कि यदि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़ या असुरक्षा का सामना करना पड़े तो वे बिना किसी संकोच के पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर कॉल करें अथवा संबंधित थाना में लिखित सूचना दें। पुलिस द्वारा यह भी समझाया गया कि समय पर सूचना देने से त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, वार्डन एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी छात्राओं ने परिचर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सवाल भी पूछे। छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के अंत में बेतिया पुलिस द्वारा छात्राओं को निडर रहने, सतर्कता बरतने एवं कानून पर भरोसा रखने का संदेश दिया गया। निर्भया ब्रिगेड की इस पहल से विद्यालय परिसर में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!