बेतिया राज की जमीन जल्द होगी अतिक्रमण मुक्त।

0
IMG-20251220-WA0072.jpg

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


अंचल कार्यालय में शनिवार के दिन अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि बेतिया राज के भूमि को अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों की अब खैर नहीं है। बहुत जल्द ही बेतिया राज की जमीन इन अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि पांच पंचायतों में बेतिया राज की जमीन को अतिक्रमणकारी कर अवैध रूप से कब्जा कर लिए है।जिसमें लाल सरैया 150 अतिक्रमणकारी ,धनकुटवा 22, अमवा मझार 04, चैलाभार में 08 तथा माधोपुर पंचायत में 130 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नोटिस दी गई है।उन्होने बताया कि जल्द ही सुनवाई कर इस भूमि को.अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।इधर अंचल नोटिस मिलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप सा मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!