अरेराज में एटीएम बदल कर फ्रॉड कर रहे एक अपराधी को पकड़ लोगों ने किया पुलिस के हवाले

0
IMG-20251219-WA0044.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

अरेराज मोतिहारी रोड में एसबीआई के एटीएम में आज कार्ड बदल कर फ्रॉड करने वाले एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पहले तो पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पहाड़पुर थाना अंतर्गत पकड़िया निवासी रानी देवी उक्त एटीएम में पैसा निकासी कर रही थी उसी दौरान अपराधी मदद के बहाने महिला का एटीएम बदल फ्रॉड की कोशिश करने लगा। शक होने पर महिला रानी देवी ने हल्ला किया तो अपराधी भागने लगा जिसे लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी कुटाई कर दी। सूचना पर पहुंची अरेराज पुलिस उक्त अपराधी को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़ित महिला द्वारा उक्त पकड़े गए अपराधी द्वारा 30000 रुपए की निकासी करने की बात बताई जा रही थी मगर पुलिस द्वारा बैंक में जांच कराने पर महिला के खाते से पैसे की निकासी नहीं हुई थी। पकड़ा गया अपराधी मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना अंतर्गत विष्णुपुर पांडेय टोला गांव निवासी बैद्यनाथ साह का पुत्र अमिंद्र कुमार बताया जा रहा है।अरेराज अपर थानाध्यक्ष रामेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त अपराधी के पास से विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमिंद्र की निशानदेही पर एटीएम बदल कर फ्रॉड करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!