Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितहा पहुँचे विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, प्रखंड कार्यालय व स्कूलों का किया औचक...

भितहा पहुँचे विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, प्रखंड कार्यालय व स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

0
205

भितहा से अजय गुप्ता पश्चिम चंपारण की रिपोर्ट

वाल्मिकीनगर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने सोमवार को भितहा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
विधायक ने कहा कि जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और सभी मूलभूत सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाएगा।


सरकारी स्कूलों का निरीक्षण, मिड-डे मील की गुणवत्ता देखी भितहा के सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की नियमितता तथा शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। मिड-डे मील में मिलने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया और पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया।
प्रखंड कार्यालय में सख्त निर्देश प्रखंड मुख्यालय पहुँचने पर विधायक ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पंडित और अंचल पदाधिकारी मनोरंजन शुक्ल के साथ बैठक कर कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर योग्य लाभुकों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए।


पीएचसी का दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात इसके बाद विधायक ने पीएचसी भितहा का निरीक्षण किया और डॉक्टर मनोरंजन कुमार व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की देखभाल में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।मौके पर मंजर इमाम, पूर्व प्रमुख तबरेज आलम,गब्बर कुशवाहा, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि ललन कुशवाहा, अमरजीत दुबे, मुखिया प्रतिनिधि चंदन गुप्ता, समाजसेवी सुरेश गुप्ता, भरोसा यादव, विवेक यादव, पंकज कुशवाहा, भीम यादव, सिकंदर कुशवाहा समाजसेवी लालू गुप्ता, समाजसेवी भूखल बैठा, कैलाशपति कुशवाहा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!