Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संविधान दिवस पर एसएसबी के सभी बीओपी में विशेष कार्यक्रम आयोजित

संविधान दिवस पर एसएसबी के सभी बीओपी में विशेष कार्यक्रम आयोजित

0
118

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा के सौजन्य से संविधान दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय सहित गंडक बैराज, रमपुरवा, ठाढी़, चकदहवा, झंडू टोला आदि सीमा चौकियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भारत के संविधान की मूल भावना, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को दैनिक कर्तव्यों में आत्मसात करने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यवाहक कमांडेंट सुरेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान प्रत्येक भारतीय का मार्गदर्शक है और सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को संविधान में निहित मूल्यों के अनुरूप ही राष्ट्र सेवा का निर्वहन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न चौकियों में जागरूकता कार्यक्रम, विचार-गोष्ठी एवं सूचना-सत्र आयोजित किए गए, जिनमें जवानों को संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!