Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास माधोपुर पैक्स के 165 कर्जदारों को मिला नोटिस।

माधोपुर पैक्स के 165 कर्जदारों को मिला नोटिस।

0
130

माधोपुर पैक्स में लगभग 9 करोड़ रुपए की होगी वसूली।

माधोपुर पैक्स में जमा कर्ताओं की चार करोड़ 50 लाख रुपए की है देनदारी।

माधोपुर पैक्स को मिला कंप्यूटर और डाटा।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

पश्चिम चंपारण जिले के बहुचर्चित माधोपुर पैक्स का कंप्यूटर और डाटा जिला सहकारिता पदाधिकारी बेतिया पश्चिमी चंपारण द्वारा पैक्स अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह को लगभग एक माह पूर्व उपलब्ध किया गया है। जिसके आधार पर कर्ज वसूली की प्रक्रिया में अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह द्वारा तेजी लाई गई है और 165 कर्जदारों को प्रथम नोटिस भेजा गया है। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि माधोपुर पैक्स का 9 करोड़ रूपया मझौलिया माधोपुर रुलही राजा भार लाल सरैया सेनुवरिया बखरिया सहित पूर्वी चंपारण जिले के कुछ किसानों के यहां बतौर कर्ज बकाया है। वहीं 4 करोड़ 50 लाख रुपए जमाकर्ताओं द्वारा जमा कराया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी बेतिया पश्चिमी चंपारण द्वारा माधोपुर पैक्स का कंप्यूटर और डाटा उपलब्ध करा दिया गया है जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पैक्स द्वारा किसानों को निर्धारित दर पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताते चले की लगभग 1 साल चुनाव होने को आए लेकिन जमा कर्ताओं की जमा राशि आज तक नहीं मिल पाई है। जबकि चुनाव प्रचार के दौरान अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया था कि चुनाव जीतने के बाद जमा राशि बहुत जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।
अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार सिंह ने
कर्जदारों को स्पष्ट कहा है कि कर्ज की राशि अभिलंब जमा कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!