Thursday, March 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पैकवलिया मर्यादपुर पंचायत के बवडा़ टोला में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया...

पैकवलिया मर्यादपुर पंचायत के बवडा़ टोला में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया

0
251

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

राष्ट्रीय जनता दल बगहा पुलिस जिला के बैनर तले आज सोमवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बगहा दो प्रखंड के पैकवलिया मर्यादपुर पंचायत के बवड़ा टोला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व जीडीपी एवं वर्तमान राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता रहे, सर्वप्रथम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया, तथा केक काटा गया और उपस्थित सभी लोगों को खिलाया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तथा भावी विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विस्तार से चर्चा किया, उन्होंने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है जो उनके जन्मदिन की उपलक्ष में आयोजित होती है, इस दिन को भारत समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है ,और उनके योगदान को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था ,उनका परिवार महार जाति से संबंध रखता था ,जिसे उन दोनों समाज में अछूत माना जाता था वही उनके बारे में उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स व पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली, और आगे की पढ़ाई के लिएअमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।उन्हें भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, और उन्हें संविधान निर्माता कहा जाता है। उन्होंने अपने जीवन काल में समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया, और दलितों पिछड़ों के अधिकारों के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। आज भारत में जो सभी लोगों को अपने मत देने का अधिकार है यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है। वह भारत के पहले कानून मंत्री बने संविधान सभा के ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे, उन्होंने आगे बताया कि बाबा साहब को उनके मर्णोपरांत 1990 ईस्वी में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल जो पार्टी है वह गरीब शोषण दबे कुचले लोगों की हितैषी है, इस मौके पर उपेंद्र राम, हरिश्चंद्र यादव ,आशा देवी ,रामचंद्र उरांव, धरीक्षण राम ,राजेश उरांव, राजदेव यादव पंचायत सरपंच, जगन्नाथ उरांव, दीप नारायण उरांव ,शिवनाथ उरांव, आमोद ,उरांव रामचंद्र, उरांव ,तुलसी शाह ,महबूब आलम, अहमद रजा खां रवि कुमार आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!