Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास डॉ आंबेडकर विचार जन जागरण अभियान सुदूर देहात ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन...

डॉ आंबेडकर विचार जन जागरण अभियान सुदूर देहात ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक चलाया

0
237

संविधान लोकतंत्र देश शिक्षा रोजगार भाईचारा को बचाने हेतु शिक्षित संगठित संघर्ष तेज करने का किया अपील

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

खगड़िया। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के आह्वान पर तथा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के अपील पर डॉ आंबेडकर के 134 वां जयंती दिवस को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शोषित पीड़ित वंचित गरीब अल्पसंख्यकों के बीच जाकर दर्जनों दलित टोला में समता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। डॉ आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, अलौली प्रखंड प्रभारी अरुण यादव, बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव , प्रधान महासचिव विजय यादव, युवा उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने किया।
नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमजनों को शिक्षित बनने, संगठित होने एवं संघर्ष तेज करने का अपील किया। वहीं समता मूलक समाज का निर्माण करने हेतु सामाजिक न्याय की आंदोलन तेज करने पर बल दिया। सामाजिक बुराई कुरीतियों एवं विषमता असमानता को समूल समाप्त करने, धार्मिक उन्माद नफरत को मिटाने हेतु आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द को कायम करने का अपील किया।
श्री यादव ने बिहार के ट्रिपल इंजन की सरकार में व्याप्त महंगाई भ्रष्टाचार निजीकरण बेरोजगारी पलायन बलात्कार अन्य अत्याचार हत्या अपहरण शोषण दमन के खिलाफ संवैधानिक एवं जनतांत्रिक अधिकार तथा संविधान लोकतंत्र देश शिक्षा रोजगार बचाने हेतु आंदोलन तेज करने पर जागरूक किया।


कार्यक्रम में प्रभारी कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर पासवान, फरकिया मिशन के सचिव लाल मनी सदा, युवा जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष शिवजी, रामजी, प्रकाश ठाकुर सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। तथा संकल्प दोहराया।
राजद नेताओं ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं जिला अध्यक्ष मनोहर यादव के मार्गदर्शन में अंबेडकर विचार जन जागरण अभियान टोले कस्बे मोहल्ले में जन जन तक चलाया जा रहा है। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू – आमजन विरोधी है।
उक्त अभियान अलौली ब्लॉक चौक, नगर पंचायत , हथवन, बनहेर, मेघौना, शहरबन्नी, हरिपुर, ऐलास, रौन, संझौती, मुजौना, बहादुर पुर, आदि दर्जन भर दलित टोला में संविधान जागरूकता अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!