Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संजीवनी आयुर्वेदिक संस्थान में पूर्व प्राचार्य सम्मानित

संजीवनी आयुर्वेदिक संस्थान में पूर्व प्राचार्य सम्मानित

0
160

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय को संजीवनी आयुर्वेदिक नवीन प्रतिष्ठान बांसी में निदेशक पंडित धनंजय पाण्डेय ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व प्राचार्य ने कहा कि- इस तरह के संस्थान की इस क्षेत्र को आवश्यकता थी! इसके माध्यम से शरीर की जांच एवं आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता बांसी में हो रहा है, यह प्रसन्नता की बात है।
पंडित धनंजय पांडे ने गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि आपका अपने संस्थान में स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आप का दिया हुआ अमृत शब्द -* साधारण जीवन एवं उच्च विचार! सुखी जीवन का अमूल्य उपहार है!!*अब चरितार्थ हो रहा है।
इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता, संतोष सिंह राठौर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!