Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में खुला निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया का चुनाव प्रचार कार्यालय।

मझौलिया में खुला निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया का चुनाव प्रचार कार्यालय।

0
196


सरपंच शिवजी राम ने फीता काटकर किया उद्घाटन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


विकास की नई सोच जनता के साथ जनता के लिए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेकर बेतिया मझौलिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बेतिया के महापौर गरिमा देवी सिकारिया के पति नगर पार्षद समाज सेवी रोहित कुमार सिकारिया के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच सरपंच शिवजी राम ने फीता
काट कर किया।
सरपंच शिवजी राम ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है। बेतिया नगर निगम क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया है।
बेतिया मझौलिया विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अभियान कायम करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार सिकारिया द्वारा एक बार सेवा का मौका मांगा जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर गुड्डू सिंह शशिकांत सिंह अमरूल मियां हरिंदर शाह लाल बाबू पासवान संजय सिंह पवन सिंह झुनझुनू सिंह विकास सिंह चंद्रकांत सिंह मनोज गिरी सुदर्शन भारती राज नारायण सिंह शमशाद आलम प्रदीप कुमार मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!