Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया पुलिस ने की अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

बेतिया पुलिस ने की अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

0
113

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण, बेतिया शौर्य सुमन के द्वारा जिले भर में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा देवराज गांव में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो हथियार निर्माताओं को गिरफ्तार किया है।


सूचना पर की गई संयुक्त कार्रवाई

जिला आसूचना इकाई (DIU), बेतिया द्वारा विकसित इंटेलिजेंस के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) श्री विवेक दीप के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज जयप्रकाश सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर श्रीमती रागिनी कुमारी एवं तीनों अनुमंडलों की पुलिस टीम ने डुमरा देवराज गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शंकर शर्मा और अजय शर्मा के घर से अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से हथियार निर्माण के 31 प्रकार के उपकरण तथा कई हथियार बरामद किए।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

  1. शंकर शर्मा, पिता स्व. बिन्देश्वरी शर्मा, साकिन – डुमरा देवराज, थाना लौरिया, जिला पश्चिम चंपारण।
  2. अजय शर्मा, पिता शंकर शर्मा, साकिन – डुमरा देवराज, थाना लौरिया, जिला पश्चिम चंपारण।

बरामद हथियार और सामग्री

पुलिस ने छापेमारी में निम्नलिखित हथियार और उपकरण बरामद किए – एक देशी कट्टा, एक एकनाली बंदूक, एक अर्द्धनिर्मित पिस्टल, पाँच जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस एवं एक खोखा के साथ  एक पिस्टल का मैगजीन और बैरल नौ पीस पिस्टल/कट्टा का हैमर, चार ट्रिगर, चौतीस स्प्रिंग गाइड राइफल के शेयर, हथियार कसने के यंत्र, हथौड़ी, ड्रिल फल्ली, पेचकस, मापने वाले यंत्र आदि बरामदगी की पूरी सूची थाने में संलग्न की गई है।


उक्त मामले में कांड दर्ज

इस मामले में लौरिया थाना कांड संख्या-463/25, दिनांक 03.11.2025 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों पर शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)(A), 25(1-A), 26(1), 25(1-AA), 26(ii), 35 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

विवेक दीप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, बेतिया, जयप्रकाश सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, श्रीमती रागिनी कुमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर, पु.नि. रमेश कुमार शर्मा थानाध्यक्ष, लौरिया, पु.नि. दीपक कुमार थानाध्यक्ष रामनगर, थानाध्यक्ष गोवर्धना पु.अ.नि. इन्द्रजीत पासवान एवं ओम प्रकाश डीआईयू बेतिया, पु.अ.नि. सुधीर कुमार, अपर थानाध्यक्ष लौरिया, पु.अ.नि. नीशी कुमारी एवं सौरभ कुमार लौरिया थाना,डीआईयू टीम के सिपाहीगण मौजूद थे।

एसपी ने दी बधाई

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफल कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने बताया कि शांति एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!