वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर के ई टाइप कॉलोनी मे उस वक़्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब विशालकाय अजगर वीटीआर जंगल से भटककर रिहायशी इलाके मे घुस आया। जिसे देख कॉलोनी निवासी आफरीन खान ने लोगो को बुला कर घर मे घुस रहे अजगर को भागने की कोशिश करने लगी। सांप घर मे नहीं घुसकर घर के पीछे दूसरे बंद पड़े घर के परिसर के आम के पेड़ पर चढ़ गया। हालाकि लोगो ने वन कर्मियों को इसकी जानकारी नहीं दी। बतादे की जब पेड़ के नीचे से लोग हट गए तो सांप पेड़ से उतरकर वीटीआर के जंगली झाड़ियों मे जाकर गुम हो गया।






