Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा विधायक राम सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा समर्थन

बगहा विधायक राम सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा समर्थन

0
202

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बगहा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा के रहे वर्तमान विधायक एवं एनडीए प्रत्याशी राम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चमवलिया पंचायत के खिरिया मच्छरगांवा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम विकास योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सुशासन की दिशा में उन्होंने निरंतर काम किया है, जिसका परिणाम आज क्षेत्र की सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

विधायक राम सिंह ने लोगों से अपील किया है कि वे विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए एनडीए को पुनः समर्थन दें। उन्होंने कहा कि बगहा का मन अब भी विकास और सुशासन के साथ है। जनता का अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मुझे फिर से सेवा का अवसर देगा। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें दोबारा विजयी बनाने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। बगहा विधानसभा में राम सिंह के पक्ष में मिल रहे जनसमर्थन से यह स्पष्ट होता है कि जनता ने विकास और स्थिरता के लिए एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!