Thursday, May 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश पर एमो ने किया उपभोक्ताओं की शिकायत...

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश पर एमो ने किया उपभोक्ताओं की शिकायत की जांच।

0
227


उपभोक्ताओं ने लगाया डीलर सुरेंद्र राम पर अंतोदय राशन में घोटाले का आरोप।


मामला सेनुवरिया पंचायत के डीलर सुरेंद्र राम का।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


जिला आपूर्ति पदाधिकारी पश्चिम चंपारण के आदेश पर मझौलिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने गुरुवार को सेनुवरिया पंचायत के डीलर सुरेंद्र राम के विरुद्ध की गई उपभोक्ताओं की शिकायत की जांच की । पूर्व समिति सदस्य योगेंद्र राम शिवनाथ राम बिहारी राम जामदार राम रीता देवी मुनीलाल महतो अनीता देवी शोभा देवी राजू राम प्रकाश राम मीना देवी सुशीला देवी बच्ची देवी लालती देवी मालती देवी रीमा देवी गगन राम आदि तीन दर्जन से अधिक अंतोदय लाभुकों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पश्चिम चंपारण को अंत्योदय राशन में घोटाले की शिकायत करते हुए डीलर सुरेंद्र राम को आरोपित किया था।

जांच के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मझौलिया द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं की बात कलमबद्ध की गई। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आला अधिकारी को सौपा जाएगा।
पूर्व समिति सदस्य योगेंद्र राम ने बताया कि डीलर सुरेंद्र राम पूर्व से ही राशन में घोटाला करते चला आ रहा है। उपभोक्ताओं के साथ अशोभनीय बर्ताव किया जाता है। पिछले 10 वर्षों से अंतोदय योजना का राशन लाभुकों को 13 किलो से 20 किलो तक ही देता चला आ रहा था। उपभोक्ताओं ने जिला में पदाधिकारी से जांच करा कर डीलर सुरेंद्र राम के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
डीलर सुरेंद्र राम का कहना है कि मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!