Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धनहा थाना क्षेत्र में पशु तस्कर के घर कुर्की-जब्ती।

धनहा थाना क्षेत्र में पशु तस्कर के घर कुर्की-जब्ती।

0
166

न्यायालय के आदेश पर पुलिस की करवाई

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, 08 अक्टूबर 2025। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी से जुड़े एक फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्यवाही की। यह कार्रवाई धनहा थाना कांड संख्या 311/25 से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त सलमान अंसारी, पिता हुसैन अंसारी, निवासी दहवा, थाना-धनहा, पशु तस्करी के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी अभियुक्त के रूप में नामजद है। माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में धनहा थाना पुलिस की टीम ने भारी पुलिस बल की उपस्थिति में अभियुक्त के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान घर के परिसरों में रखे गए आवश्यक सामानों का ब्यौरा तैयार किया गया और संबंधित दस्तावेजों को विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया।

धनहा थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्षेत्र के दंडाधिकारी सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सलमान अंसारी लंबे समय से फरार चल रहा था और पशु तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। न्यायालय के आदेश के अनुसार उसकी संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि अपराध और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले भर में अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!