Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दाना से भरी ट्रक पलटी, ड्राइवर-खलासी सुरक्षित, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना

दाना से भरी ट्रक पलटी, ड्राइवर-खलासी सुरक्षित, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना

0
244

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़/गोपालगंज। स्थानीय क्षेत्र के कोइनी गोपालराय के टोला गांव के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सारण की ओर से दाना लेकर हरिओम दाना फैक्ट्री जा रही ट्रक अचानक सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि ट्रक चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक में दाना की भारी खेप लदी थी। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी दलदली हो चुकी थी। जैसे ही ट्रक उस हिस्से से गुजरी, उसका पहिया कीचड़ में धंस गया और देखते ही देखते भारी ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और चालक-खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, बारिश से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते इस तरह की घटनाओं की संभावना लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। वहीं, ट्रक पलटने के कारण कई घंटे तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के किनारे की मिट्टी की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण जल्द से जल्द कराया जाए, ताकि भारी वाहनों के गुजरने में कोई परेशानी न हो। समय रहते सुधार न किए जाने पर किसी भी दिन गंभीर हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!