Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दुर्गा पूजा को लेकर में निकाली गई जल शोभा यात्रा।

दुर्गा पूजा को लेकर में निकाली गई जल शोभा यात्रा।

0
58


1001 कुंवारी कन्याओं ने बुढी गंडक नदी से कलश में जल भरा।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण


रमपुरवा महनवा पंचायत वार्ड नंबर 11 स्थित दक्षिण वारी टोला छोटा मंदिर माता स्थान में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बाजा गाजे के साथ भव्य जल शोभायात्रा निकाली गई।
1001कुंवारी कन्याओं ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच बुढ़ी गंडक नदी से
कलश में जल भरा और भक्ति भाव के साथ पूजा स्थल तक लाया। इस दौरान भक्ति धुनो पर श्रद्धालु झूमते और माता का जयकारा लगाते रहे।
कलश जल यात्रा में मुखिया डॉक्टर चंद्रिका शाह अध्यक्ष घनश्याम भगत मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार समाजसेवी भोला कुमार मोहन प्रसाद गुड्डू यादव जंग बहादुर पटेल मुनी लाल पटेल अनुज कुमार सोनू कुमार रोशन कुमार पप्पू कुमार और भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।
अध्यक्ष वार्ड सदस्य घनश्याम भगत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता का पूजन पूरे भक्ति भाव से आयोजित किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर रामलीला आराधना भक्ति जागरण आयोजित किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेवारी से अवगत करा दिया गया है।


मुखिया चंद्रिका शाह ने पंचायत वासियों से अपील किया कि आयोजित दुर्गा पूजा में सभी ग्रामीण भक्ति भाव से पूजन अर्चना करें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूजा समिति के सदस्यों का सहयोग करें। मुखिया डॉक्टर चंद्रिका साह ने आयोजकों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
समाजसेवी भोला कुमार ने बताया कि पूजा स्थल के समीप मेला भी लगा हुआ है। जिसमें प्रसाद की दुकान खिलौने की दुकान परचून की दुकान मिठाई की दुकान खेल तमाशे उचित ढंग से व्यवस्थित की गई है। उन्होंने भक्तों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और तन मन धन से सहयोग करने की अपील की है।
जल शोभा यात्रा के बाद पूजा स्थल पर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच बनारस के आचार्य अतुल कुमार तिवारी और उनके सहयोगियों द्वारा कलश स्थापना कराया गया तथा शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया।
इस दुर्गा पूजा में प्रधान जजमान अंकुर प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी आशा देवी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!