दुर्गा पूजा के निमित्त निकाली गई भव्य जल शोभा यात्रा।

0
93


1008 कुंवारी कन्याओं ने ऐतिहासिक राजघाट स्थित कोहडा नदी में कलश में जल भरा।


बाजे गाजे की भक्ति धुनो पर झूमे श्रद्धालु
माता की जयकारों से गूंजा बखरिया।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


माई स्थान बखरिया में आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को 1008 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बखरिया लाल सरैया चौक थरेसरी होते हुए जल शोभा यात्रा ऐतिहासिक राजघाट पहुंचा जहां उत्तर वाहिनी कोहडा नदी में कलश भरकर पूजा स्थल लाया गया।

इस जल शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।


भक्ति धुनो पर श्रद्धालुओं को झूमते देखा गया। माता की जयकारों से पूरा वातावरण गुंजित रहा।
अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग 30 वर्षों से माई स्थान बखरिया वार्ड नंबर 10 में दुर्गा पूजा का आयोजन होते चला आ रहा है। 25 वर्षों से माता की प्रतिमा बनाकर पूजन अर्चना किया जा रहा है। रामलीला आराधना माता जागरण जैसे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम माता भक्तों के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किए जाएंगे।


आचार्य गुड्डू चौबे ने बताया कि शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार से होगा। जिसको लेकर रविवार को 1008 कुंवारी कन्याओं द्वारा जल शोभायात्रा निकाली गई है। कोषाध्यक्ष जय नाथ शाह ने बताया कि माता की प्रतिमा स्थापना का इस वर्ष 25 वा पावन अवसर है। उन्होंने श्रद्धालुओं से तन मन धन से माता पूजन में सहयोग करने की अपील की है।


जल शोभा यात्रा में मुखिया कमल पति देवी समाजसेवी एक बाली राम पार्षद लालू यादव बिंदु यादव सरपंच प्रतिनिधि पुरण दास पूर्व मुखिया सुरेश शाह वार्ड सदस्य अजय कुमार साह तारकेश्वर सिंह मनोज पटेल टुना साह विकास शाह कुंदन कुमार नंदलाल प्रसाद निक्कू पटेल सुनील सिंह आदित्य सिंह नगीना राम अरुण सिंह उमेश सिंह ओम प्रकाश सिंह किशोरी शाह रवि कुमार रमेश शाह विजय प्रकाश शाह रामेश्वर शाह अखिलेश शाह सोमेश्वर शाह रामबाबू शाह विजय शाह धर्मनाथ प्रसाद दिनेश प्रसाद अजीत शाह रामेश्वर शाह संतोष प्रसाद सहित हजारों श्रद्धालु शामिल थे।


पूजा के आचार्य गुड्डू चौबे अरविंद चौबे तथा यजमान भाजपा नेता भिखारी सिंह और उनकी पत्नी गीता देवी है।

धूमधाम और जयकारे के साथ निकाली गई जल शोभा यात्रा।


बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व।


शारदीय नवरात्र के निमित्त रविवार को ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर 13 नया बाजार शेख मझरिया पंचायत में बाजे गाजे और जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कचहरी टोला वार्ड नंबर 5 और 6 होते हुए बलुआहा घाट पर जाकर 1051 कुंवारी कन्याओं ने कलश भरकर पूजा स्थल पर लाया। इस दौरान माता की जयकारों से वातावरण गुंजित होता रहा तथा भक्ति धुनो पर श्रद्धालु थिरकते रहे बताते चले की नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति शेख मझरिया द्वारा पिछले 18 वर्षों से लगातार माता दुर्गा की पूजा आयोजित किया जाता चला आ रहा है।


अध्यक्ष भरत राज ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से ब्रह्म स्थान नया बाजार पर पिछले 18 वर्षों से लगातार माता दुर्गा की पूजा आयोजित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यजमान के रूप में समाजसेवी दिलीप कुशवाहा और उनकी धर्मपत्नी रजवंती देवी है। आचार्य के रूप में विपुल तिवारी मुन्ना कांत मिश्रा और सुभाष उपाध्याय है। अध्यक्ष भरत राज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


कलश जल शोभा यात्रा में शामिल नगर निकाय बेतिया के क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश भाजपा के सह संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि पर्व त्यौहार हमारे पौराणिक धरोहर है। दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। समस्त मानव को चाहिए की अपने अंदर की आसुरी शक्ति को निकालने का प्रयास करें और शांति सच्चाई एकता सौहार्द प्रेम तथा राष्ट्रभक्ति का सौगात रूपी गंगोत्री प्रवाहित करें।


आचार्य विपुल तिवारी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच मुख्य अतिथि राहुल कुमार अध्यक्ष भरत राज उपाध्यक्ष शंभू शाह यजमान दिलीप कुशवाहा राजवंती देवी रामेश्वर प्रसाद आदि से फीता कटवा कर जल मेंशोभा यात्रा का शुभारंभ कराया। इस जल शोभा यात्रा में सचिव सुरेंद्र प्रसाद लालू सहनी चंदेश्वर प्रसाद राम अवतार पासवान जोगिंदर सहनी मुन्ना कुमार अनिल कुमार राजू कुमार नारायण मिश्र मनोज कुमार सुरेश प्रसाद समेत भारी संख्या में महिला श्रद्धालु भी शामिल रहे।
आचार्य विपुल तिवारी ने बताया कि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 11:18 से 12:37 तक है। निर्धारित अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना शुभ लग्न है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here