Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना।

सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना।

0
216

कहा– जनता को बरगला रहे हैं प्रशांत किशोर।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। आज 14 सितंबर रविवार को उर्वशी सिनेमा समीप चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह के आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बिहार की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जायसवाल ने दावा किया कि किशोर ने 2022 में ही अपनी पार्टी जन सुराज की स्थापना कर दी थी, जबकि पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि पहले वह पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे और जनता की राय लेने के बाद पार्टी बनाएंगे। सांसद ने इसे पूरी तरह झूठ करार दिया। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने उनके द्वारा भेजे गए वकालत नोटिस का सही जवाब भी नहीं दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!