Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शराब के नशे में हो हल्ला करते एक व्यक्ति को पुलिस ने...

शराब के नशे में हो हल्ला करते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ कर भेजा जेल

0
271

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब के नशे मे हो हल्ला करते एक व्यक्ति को पकड़ के जेल भेज दिया है। स. अ. नी. दिलीप कुमार शराब विरुद्ध गश्ती पर अपने सहयोगियों के साथ थे। तभी टंकी बाजार से सटे बगहा वाल्मीकिनगर पथ स्थित नवका टोला के सामने एक व्यक्ति को हो हल्ला करते हुए देखा। लेकिन पुलिस पर उसकी नज़र पड़ते ही वह व्यक्ति भागने लगा लेकिन सहयोगी कर्मियों के सहयोग से उसे पकड़ लिया। उसके शरीर से शराब की बू आ रही थी। शक के आधार पर उसकी जाँच एनालाइजर मशीन से की तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पकड़ा गया व्यक्ति नवका टोला निवासी बलराम कुशवाहा के रूप मे हुई है।बता दे की बिहार मे शराब पर पूर्ण पाबंदी लगी हुई है। शराब पीने, बेचने, बनाने आदि पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पकड़े जाने पर बिहार मध्यनिषेध कानून की तहत दंड के भागी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!