Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दबंगों ने दाढ़ी नहीं बनाने पर नाई की आंख फोड़ी, मामले में...

दबंगों ने दाढ़ी नहीं बनाने पर नाई की आंख फोड़ी, मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

0
344

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी जारी – थानाध्यक्ष

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के गंडक पार स्थित भितहा थाना क्षेत्र के बलूही गांव में दबंगों द्वारा दाढ़ी नहीं बनाने पर एक नाई की बेरहमी से मारपीट करते हुए दोनों आंखें फोड दी। घटना की सुचना मिलते ही भितहा थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा है। थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि भैसहवा गांव के नाई शंभू ठाकुर के साथ बलुही गांव में दाढ़ी नहीं बनाने पर बेरहमी से मारपीट कर उनकी आंखें फोड़ दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज पुलिस एक अभियुक्त विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। गौरतलब हो कि 2 सितंबर को बलुही गांव में कालीचरण यादव के घर दाढ़ी बनाने शंभू ठाकुर गए थे। उन्होंने कालीचरण यादव की दाढ़ी बाल बना दी। तब कालीचरण ने कहा कि मेरा बेटा विनोद यादव नदी में नहाने गया है। उसके आने पर दाढ़ी बाल बना कर जाना, तब तक यही रुको। किसी कारणवश शंभू वहां नहीं रुके, तथा घर लौट आये। विनोद यादव जब घर लौटा तो यह बात जानकर नाराज हो गया। मंगलवार की शाम लगभग 8 बजे उसने अपने परिजन उपेन्द्र के माध्यम से शंभू ठाकुर को अपने घर बुलाया। वहां पहुंचते ही विनोद अपने आधा दर्जन लोगों के साथ शंभू ठाकुर को उठा कर केले के खेत में ले गया। यहां शंभू ठाकुर के साथ बेरहमी से मारपीट की। तथा उसकी दोनों आंखें फोड़ दी, जिससे आंख से खुन गिरने लगा। जख्मी शंभू ठाकुर के पूत्र कोलाई ठाकुर ने बताया कि चार बहन और दो भाई हैं। तथा एक विधवा बहन भी है, जिनकी चार बच्चे हैं। पिता जी दाढ़ी बाल बना कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि पिता जी के दोनों आंखों से नहीं दिख रहा है। अब परिवार का जीविका पार्जन का कौन सहारा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!