Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नगर में बाईपास विद्युत ऊर्जा चोरी करते 5 उपभोक्ता पकड़े गये,...

बगहा नगर में बाईपास विद्युत ऊर्जा चोरी करते 5 उपभोक्ता पकड़े गये, होगी प्राथमिकी

0
232

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर में बिजली विभाग द्वारा लगातार विद्युत चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है । जिसको लेकर सोमवार को भी बिजली विभाग की टीम द्वारा बगहा नगर के वार्डों में विद्युत चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें कुछ उपभोक्ता मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। बिजली विभाग के कनिये अभियंता शशि भूषण ने बताया कि आनंद नगर वार्ड नंबर 13 से माला देवी, मोहन यादव और वार्ड नंबर 4 से कमलेश कुमार , बुन्नीलाल राम, अनिरूद्ध राम द्वारा विद्युत जांच में पाया गया कि मीटर से बाईपास कर विद्युत की चोरी कर बिजली जला रहे थे । इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत बिजली विभाग के जेई शशि भूषण द्वारा बगहा थाना व पटखौली थाना में बिजली विभाग के आर्थिक दंड के साथ प्राथमिक दर्ज करने की अनुशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!