खड्डा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन से गिरा, अस्पताल में भर्ती

0
IMG-20250811-WA0146.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

खड्डा (कुशीनगर) – हरीनगर से खालीबाद जा रहे एक यात्री खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायल यात्री के पास से मिला पहचान पत्र पर नाम नवनीत कुमार पांडेय, पिता अनिल कुमार पांडेय, निवासी रामनगर, पश्चिमी चम्पारण, बिहार – 845106 अंकित पाया गया है।

तत्पश्चात घायल व्यक्ति को आनंन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल तुर्कहा हॉस्पिटल, खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अवगत कराते हुए खबर के माध्यम से बताना है कि जो भी व्यक्ति घायल के परिजनों या परिचितों को जानते हों, कृपया तुरंत सूचित करें या अस्पताल पहुँचकर संपर्क करें। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल खबर लिखे जाने तक उनकी स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!