Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ग्रामीणों और वन विभाग आमने-सामने, सूझबूझ से टला विवाद का निपटारा!

ग्रामीणों और वन विभाग आमने-सामने, सूझबूझ से टला विवाद का निपटारा!

0
281

घड़ियाल व मगरमच्छ रेस्क्यू सेंटर के निर्माण को लेकर गति रोध।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के अंतर्गत भेडिहारी कंपार्ट के सामने वन विभाग के पुराने नर्सरी जो समय के साथ युवाओं का खेल मैदान बन चुका था, में रविवार को वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन के नेतृत्व में मगरमच्छ और घड़ियाल रेस्क्यू सेंटर पच्चीस वाई पच्चीस फुट के निर्माण को लेकर जेसीबी से गड्ढा खोदने को लेकर वन विभाग को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। धंगडहिया गांव के दर्जनों महिलाओं व पुरुष और बच्चों के खेल मैदान में गड्ढा खोदे जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया। किंतु रेंजर और गांव के गुमास्ता संगम उरांव और बुद्धिजीवी ग्रामीणों की पहल पर मामले को शांत कर दिया गया। और मगरमच्छ रेस्क्यू सेंटर का निर्माण निर्विरोध जारी हो गया। बताते चलें कि इस खेल मैदान में गांव की युवा दौड़ लगाते हैं।और सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। इस बाबत पूछे जाने पर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर निर्माण के क्रम में हल्का गतिरोध उत्पन्न हुआ था। जिसे आपसी सूझबूझ से समाप्त कर दिया गया है। इस घटना की सूचना पर वाल्मीकी नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर 112 टीम के पुलिसकर्मी पीएसआई रितु रानी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को निपटाने में अहम भूमिका अदा की।इस अवसर पर प्रभारी वनपाल राकेश कुमार, आशीष कुमार वनपाल, वनपाल साधु दास, शशि रंजन वनरक्षी, रंजन कुमार वनरक्षी के अलावा होम गार्ड के जवान आदि के अलावा भारी संख्या में ग्रामीणों में तूफानी साह, सुरेश उरांव,उपेंद्र चौधरी सहित कई ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!