कुख्यात अपराधी और पुलिस के बीच हुआ मुठभेड़ पुलिस की गोली से अपराधी हुआ घायल

0
Screenshot_2025-06-06-17-13-13-42_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9142.jpg

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़/ गोपालगंज। कुख्यात अपराधी विकास सिंह कुशवाहा मांझागढ़ पुलिस के बीच बीती रात मांझागढ़ थाना क्षेत्र जलाल के समीप मुठभेड़ हो गईं जिसमे कुख्यात अपराधी पुलिस के गोली लगने से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है बताते चले कि छपरा जिले जनता बाजार थाना क्षेत्र सृष्टा गांव के स्वर्गीय कृष्णा सिंह के पुत्र कुख्यात अपराधी विकास सिंह बीती रात मांझागढ़ थाना क्षेत्र जलाल पुर गांव के समीप सुनसान जगह पर किसी आपराधिक घटना की अंजाम देने की प्लान बना रहा था कि इसी बीच गस्त कर रही मांझागढ़ पुलिस को देख भागने लगा पुलिस जब अपराधी को पकड़ने हेतु पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग करने लगा पुलिस ने अपनी जान की सुरक्षा करते हुए जबाबी करवाई करते हुए गोली चलाया जो अपराधी के पैर में लगी जिससे अपराधी घायल हो गया घायल अपराधी को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज चल रहा है ।घायल अपराधी पर लूट हत्या के मामले दर्ज है । घटना स्थल से एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस और दो खोका तथा एक बाइक बरामद की गई है । आज से तीन दिन पूर्व धर्मप्रसा बाजार इस्थित राजू सोनी के जेवर दुकान से हुई लूट कांड में सामिल है ।पुलिस के इस करवाई से अपराधियो में दहशत बना हुआ है । लोगो की मनना है कि ऐसे अपराधियो को पुलिस के द्वारा बीच चौराहे पर खड़ा कर गोली मार देना चाहिए जिससे किसी अपराधी को किसी प्रकार के हत्या करने और लूट की घटना की अंजाम देने की दुबारा हिमत न कर सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!