सिवान में लुट कांड के संलिप्त 05 अभियुक्त देसी कट्टा, कारतूस,चाकू व गंजा के साथ गिरफ्तार।

0
IMG-20250810-WA0068.jpg

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

पुलिस को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुई कि आन्दर थाना क्षेत्र के मकसुदहा हाता में कुछ अपराधियों द्वारा किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। जिस सूचना के आलोक में सत्यापन एंव आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस ने जाल बिछाकर आन्दर पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मकसुदहा हाता स्थान पर पहुँची। जहाँ पुलिस बल को आता देख कुछ लोग वहां से भागने लगे तभी पुलिस को शक होने पर पुलिस बल के सहयोग से 05 व्यक्तियों को मौके से धर दबोचा। जिनका विधिवत् तलाशी ली गई जिस क्रम में पकड़े गए व्यक्तियों के पास से देशी कट्टा, कारतुस, चाकू, एंव 996 ग्राम गाँजा बरामद किया गया।
पुछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा आन्दर थाना कांड सं0 225/25 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई एंव उनके निशानदेही के आधार पर कांड सं0 225/25 में लुटी गई एक मोटरसाईकिल बरामद की गई। अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा- आठ जिन्दा कारतुस एवं तीन चाकू- के साथ चार मोबाइल फोन 996 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद की गई हैं। अपराधियों की पहचान . 1 आकाश कुमार चौधरी पिता सुरेन्द्र चौधरी सा० आन्दर थाना जिला सिवान 2. रोहित कुमार साह पिता राजकुमार साह सा० फरीदपुर थाना हुसैनगंज जिला सिवान 3. राहुल यादव पिता रूदल यादव सा० फरीदपुर थाना हुसैनगंज जिला सिवान 4. नेहाल कुमार सिंह पिता उपेन्द्र सिंह सा० गौरा थाना आन्दर जिला सिवान 5. आसिफ अली उर्फ गोलू पिता हैदर अली ग्राम सुल्तानपुर थाना आन्दर जिला सिवान। का नाम शामिल है। जिन्हें पुलिस ने सभी अभियुक्त अपराधियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!