महादेवा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,विदेशी शराब के साथ दो तस्कर और हाईकोर्ट स्टीकर वाली गाड़ी जब्त

0
IMG-20250809-WA0008.jpg

सिवान बिहार से पंकज सिंह की रिपोर्ट
दिनांक:- 09-08-2025

महादेवा थाना क्षेत्र के फुल्लापुर-चौराहा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 432 लीटर अवैध विदेशी शराब और हाईकोर्ट स्टीकर लगी टाटा सफारी बरामद की गई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिस (पिता- पुरकान, निवासी- दारुफर गोविन्दपुर, थाना- रानीपुर, जिला- हरिद्वार) और रविन्द्र कुमार (पिता- भासेलाल प्रसाद, निवासी- नकरा, थाना- मोतीपुर, जिला- मुजफ्फरपुर) के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

जप्त की गई टाटा सफारी पर हाईकोर्ट का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे तस्कर आसानी से पुलिस की नजर से बचने की कोशिश कर रहे थे। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है और इसके स्रोत व इस्तेमाल की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई स०अ०नि० म०नि० विकेश कुमार राय के नेतृत्व में की गई। उन्होंने टीम के साथ मुनापुर चौराहा, थाना-महादेवा में 1:18 बजे दोपहर छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया।उत्पाद विभाग दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहा है ताकि शराब आपूर्ति नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!