Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रवींद्र सिंह ‘मंजू सर’ को सौंपी गई राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

रवींद्र सिंह ‘मंजू सर’ को सौंपी गई राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

0
102

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 08-08-2025

शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी रवींद्र सिंह ‘मंजू सर’ को रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम, नई दिल्ली का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति फोरम के राष्ट्रीय संयोजक एवं अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा उनकी सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए की गई है।

रवींद्र सिंह पिछले 30 वर्षों से अध्यापन कार्य, 11 वर्षों से पत्रकारिता और अनेक सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए) के मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष, प्रेस पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा जिला मीडिया विभाग, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला मीडिया प्रभारी समेत कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी छवि सकारात्मक, सादगीपूर्ण और उत्कृष्ट लेखन के माध्यम से पहचानी जाती है।

उनकी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए) जिला इकाई, मैहर द्वारा उन्हें श्रीफल, साल, स्मृति चिन्ह और चुनरी-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय अवधिया, उपाध्यक्ष मणिराज सिंह, विक्रम बढ़ोलिया, आशीष पाटकर, पुष्पा विश्वकर्मा, जिला संयुक्त सचिव मुकेश श्रीवास्तव, अनिल बढ़ोलिया, जिला सचिव दिनेश शर्मा, सह सचिव संदीप कुमार नामदेव, दशरथ कुशवाहा, उदय पांडेय, कुणाल अवधिया, अभिषेक ताम्रकार, प्रदीप कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विजय अवधिया ने किया और आभार मणिराज सिंह ने व्यक्त किया। सम्मान प्राप्ति पर रवींद्र सिंह ‘मंजू सर’ ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!