मंजूबाला पाठक ने नरकटियागंज के दर्जनों पंचायतों में किया” हर घर तिरंगा और नारी न्याय गारंटी कार्यक्रम”….!

0
57

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा मंजूबाला पाठक अपने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा जी और प्रदेश अध्यक्षा से प्रेरणा लेकर दिनांक 25/03/2025 से 04/04/2025 तक नरकटियागंज विधानसभा के दर्जनों पंचायतों जैसे हरदी टेढ़ा, मालदा, मनवा परसी डुमरिया, बिनवलिया, मलदहिया, परोंरहा, राजपुर तुमकडिया, सुगौली, कुण्डिलपुर, भेड़िहरवा, गोखुला, केसरिया, कुकरा, शेरहवा, रखहिं चम्पापुर, रोवारी, भासूरारी तथा अन्य कई पंचायतों में ” हर घर तिरंगा कार्यक्रम “किया तथा “कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी स्कीम “के बारे में लोगों और महिलाओं के बीच बताया तथा संवाद स्थापित किया। साथ महिलाओं को कांग्रेस की बूथ स्तर की कमिटी में जोड़ा।इस अवसर पर हर पंचायतों में कई दर्जन महिलाओं ने भाग लिया। पंचायतों में कार्यक्रमों और संवादों में मंजूबाला पाठक ने बताया कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में देश को मजबूती दिया तथा देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। मंजूबाला ने अपने उक्त कार्यक्रमों और जनसंपर्कों में बताया कि कांग्रेस की सरकारों ने बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और कई विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान देश को दिया जहां देश के युवाओं ने अध्ययन कर भारत निर्माण में महती भूमिका निभाई।


कांग्रेस ने कई नवरत्न कंपनियों की स्थापना किया जिससे रोजगार की बहुत मांग और पूर्ति हुई।
कई शोध संस्थान खोले गए जहां शोध को बढ़ावा मिला तथा इसरो जैसे संस्थान खोले जो आज अंतरिक्ष क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया।
ग्रामीण पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती के लिए बेहतर काम हुआ जिससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनो को पर लगे। कांग्रेस सरकार में सामाजिक न्याय के साथ सर्वधर्म की बात को बढ़ावा दिया गया जिससे समाज में आपसी भाईचारा और प्रेम को बल मिला। मंजूबाला पाठक ने अपने उद्बोधन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा जी और प्रदेश अध्यक्षा को अपना आदर्श मानते हुए सभी कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं को महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए पुरजोर काम करने की वकालत किया।हर पंचायतों में सशक्त महिलाओं को कांग्रेस की बूथ स्तर की कमेटी में जोड़ा। यह सर्वविदित है कि कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक शुरू से कांग्रेस की मजबूती के लिए लगातार काम करते आ रही है। मंजूबाला पाठक ने संवाददाताओं से बताया कि जननायक राहुल गांधी और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और अभिभावक अखिलेश सिंह के मार्गदर्शन और विचारधारा से वो सदैव कांग्रेस के लिए काम करते रहती है। इसलिए वो नरकटियागंज विधानसभा में लगातार भ्रमण कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here