फरियादियों की सुनी गई समस्या, पांच मामले हुए समाधान – राजस्व अधिकारी

0
255

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

समाधान दिवस पर शनिवार को बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व अधिकारी बगहा एक विकास कुमार के नेतृत्व में संपन्न जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार मौजूद रहे। जनता दरबार में चौतरवा थानाध्यक्ष राहुल सिंह एवं जमदार जय शंकर कुमार शामिल रहे।राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के गांवों से लगभग एक दर्जन फरियादी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में लगभग 9 जटिल भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई। तथा पांच मामलों की निष्पादन किया गया। तथा चार मामलों की समाधान के लिए दोनों पक्षों को नोटिस जारी की गई। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी छोटी मामलों को गवई स्तर पर ही सुलह समझौता करें, तभी आपकी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी नहीं होगी। राजस्व अधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस पर उभय पक्ष के फरियादियों की शामिल नहीं होने पर दोनों पक्षों को नोटिस जारी की गई। ताकि फरियादी अगले शनिवार को जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी अपनी कागजातों के साथ अपनी पक्ष रख सकें। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी प चम्पारण के आदेश के आलोक में प्रत्येक शनिवार को जिला के विभिन्न थानों में समाधान दिवस पर जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद समेत विभिन्न प्रकार की विवादित मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here