Thursday, March 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गाय मारने की विबाद में लाठी डंडे से एक व्यक्ति को मार...

गाय मारने की विबाद में लाठी डंडे से एक व्यक्ति को मार पीट कर हत्या।

0
274

मामले में चार नामजद अभियुक्त को मांझागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार तीन अभियुक्त है फरार

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ /गोपालगंज । मंगलवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र देवा पुर सेख पुरदिल गांव के लोचन साह और संजय साह के बीच गाय को मारने के विबाद में जमकर मार पीट हो गयी । जिसमे लोचन साह और उनके पुत्र सन्तोष साह गम्भीर रूप से घायल हो गए दोनो घायलो को परिजनों के द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान लोचन साह की मौत हो गयी ।

घटना के सबंध में परिजन रिंकी देवी के द्वारा मांझागढ़ थाना कांड संख्या 262 /2025 में ,संजय साह, रंजन साह ,अंगद साह सुचुन देवी सहित 7 लोगो पर लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मांझा थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में एस आई विक्रम प्रसाद ने त्वरित करवाई करते हुए संजय साह,अंगद साह, रंजन साह ,सुचुन देवी सहित चार नामजद अभियुक्तो गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद बुधवार को न्यायिक हिरास्त में भेज दिया । तथा फरार तीन अभियुक्तो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!