अंचलाधिकारी के जनता दरबार में 6 मामले का हुआ निष्पादन

0
IMG-20250712-WA0066.jpg

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़/ गोपालगंज ।अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार और मांझागढ़ थाना के ए एस आई ओमप्रकाष ने मांझागढ़ थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर 6 मामले का निष्पादन दोनो पक्ष के मौजिदगी में किया किये बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र दाना पुर के फिरोज अंसारी और क्यामुम अंसारी, सहलाद पुर के प्रमोद तिवारी एवम दीनानाथ चौधरी , डुमरिया के बबिता देवी और छोटेलाल मांझी मधुसरया के गोरख यादव और चना यादव दुलडुलिया के यूनुस अली और हरिहर चौधरी , देवापुर आकिल टोला के महमद मुस्ताक और असलम के बीच भूमि विवाद चल रहा था ।जिसका जांच अंचलाधिकारी के द्वारा राजस्व कर्मचारी एवं अंचल निरक्षक से कराकर दोनो पक्ष के मौजूदगी में छह मामले का निष्पादन किया गया । वही दूसरी तरफ मांझागढ़ थाना क्षेत्र पथरा गांव के महमद मोविंन और शेख निजामूदिन के बीच चल रहे भूमि विवाद सम्बंधित मामले की जनता दरबार मे की गई शिकायत पर सुनवाई करते हुए आगे की करवाई शुरू की गई इसकी जानकारी अंचल कर्मी श्यामदेव मांझी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!