गुरुदेव डॉ अनिरूद्ध चतुर्वेदी जी हुए सम्मानित -पं-भरत उपाध्याय

0
Screenshot_2025-07-12-12-20-52-64_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

अमित कुमार शर्मा कुशीनगर उत्तर प्रदेश


सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद, काशी इकाई-देवरिया द्वारा नागरी प्रचारिणी सभा के तुलसी सभागार में गुरु पूजन महोत्सव का आयोजन डॉ मधुसूदन मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें श्रेष्ठ विद्वानों द्वारा आचार्य चंद्रभूषण पांडेय डॉक्टर अनिरुद्ध चतुर्वेदी,डॉक्टर सिंहासन पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य विद्वानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में गुरुदेव डॉ अनिरूद्ध चतुर्वेदी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्वत समाज द्वारा सम्मानित होना गर्व की बात है। देश के कोने-कोने में सम्मान पाना बहुत मायने नहीं रखता! अपने शहर में, विद्वानों के बीच सम्मानित होना महत्वपूर्ण होता है।
परिषद् के अध्यक्ष डॉ मधुसूदन मणि त्रिपाठी एवं सचिव पंडित कौशल किशोर मिश्र द्वारा आमंत्रित विद्वान गण अपने संबोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक मंडल को साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ दिवाकर तिवारी ने कहा कि यहां विद्वानों का जमावड़ा है, संस्कृत के आचार्य गण, हिंदी एवं अन्य विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित हैं इसे गुरु कृपा ही कहेंगे।
डॉक्टर मधुसूदन मणि त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजनों की उपस्थिति मेरे लिए आशीर्वाद स्वरुप है। अपने शुभकामना संदेश में पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने कहा की गुरु सत्ता सर्वोपरि है इसे स्वीकार करने वाले ही विद्वान कहे जाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी श्रेष्ठ विद्वानों को अनंत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!