वृद्धा पेंशनधारियों की बैठक कर पेंशन बृद्धि की दी गयी जानकारी

0
IMG-20250711-WA0032.jpg

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़/ गोपालगंज । शुक्रवार को मांझा प्रखण्ड के 20 पंचायतों में पँचायत भवन पर वृद्धा पेंशन धारियों की बैठक कर वृद्ध पेंशन में सरकार के द्वारा की गई वृद्धि की जानकारी दी गयी ।बताते चले कि प्रत्येक पँचायत के सेविका अपने अपने पोषक क्षेत्र से लाभुक पेंशन धारियों को बुलाकर पँचायत भवन पर ले गयी । नियुक्त पँचायत में नोडल पदाधिकारी और मुखिया के द्वारा वृद्धा पेंशनधारियों की बैठक कर मुख्यमंत्री के द्वारा चार सौ रुपया से बढ़ाकर 11 सौ रुपया किये गए वृद्धा पेंशन की जानकारी दी गयी मांझा पूर्वी पँचायत भवन पर मुखिया दिलीप कुमार सोनी नेतृत्व में नोडल पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिका रीता कुमारी के नेतृत्व में मांझा पूर्वी पँचायत भवन पर वृद्धा पेंशन धारियों की बैठक कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जुलाई 2025 से वृद्धा पेंशन में 400 सौ रुपया से बढ़ाकर 11 00 सौ रुपया की गई वृद्धा पेंशन की जानकारी वृद्धा पेंशन धारियों को दी गयी । इस वैठक में, वृद्धा पेंशन धारी नूर नेसा खातून , भमु महतो ,कलावतीदेवी, यासीन मिया, चना देवी , नीतू देवी , राजवंशी देवी ,गांधी महतो ,काशी प्रसाद ,नथुनी शर्मा सहित सैकड़ों वृद्धा पेंशन धारी समिलित हुए मौके पर आंगनबाडी सेविका पुष्पा देवी ,पुष्पा पांडेय ,अनिता देवी , रंजना देवी , प्रतिभा देवी , माला देवी , आशा देवी , विकास मित्र संदेशी कुमारी, कार्य पालक सहायक तथा सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह एवं विकास मित्र संदेशी देवी के पति अनिल राम मौके पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!