Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ईसीआर समस्तीपुर मंडल द्वारा पेंटिंग डिबेट प्रतियोगिता बगहा के 4 विद्यालय में...

ईसीआर समस्तीपुर मंडल द्वारा पेंटिंग डिबेट प्रतियोगिता बगहा के 4 विद्यालय में आयोजित हुआ

0
272

20 जून के शाम 5:10 पर बगहा स्टेशन पर वंदे भारत के आगमन पर कार्यक्रम होगा

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

20 जून को वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पाटलिपुत्र से गोरखपुर स्टेशन तक होगा। जो बगहा स्टेशन पर 6:10 पर शाम को आएगी। प्रधानमंत्री बिहार के सिवान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इसी के परिपेक्ष में 19 जून को पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल द्वारा चार विद्यालयों में पेंटिंग, डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को हुआ। बगहा स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार पांडे, वेलफेयर इंस्पेक्टर राणा रत्नेश कुमार सिंह, मंडल कार्यालय क्लर्क पीयूष कुमार की उपस्थित इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बगहा स्टेशन अधीक्षक संतोष पांडे ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के परिपेक्ष में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बगहा के चार विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। चार विद्यालयों में से तीन-तीन विनर चुने गए ।
जिनमें आदर्श मध्य विद्यालय पटखौली से पहले सिमरन कुमारी, दूसरा मानसी कुमारी, तीसरा मेराज आलम को चुना गया।


सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल से पहले मिताली गुप्ता, दूसरा यशवर्धन शौर्य , तीसरा हर्षाली कनक को चुना गया।
सोम वाली स्कूल से पहले स्थान पे तृषा सिंह, दूसरा अर्न सिंह तीसरा सौम्या गुप्ता को चुना गया ।
मॉर्निंग रोज पब्लिक स्कूल से पहले दिव्यांशी कुमारी, दूसरा एकता पांडे, तीसरा अर्चना पांडे को चुना गया । स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता में जीते सभी बच्चों को पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल द्वारा 20 जून को पुरस्कृत किया जाएगा। और साथ ही साथ सभी स्कूल के शिक्षक बच्चों और उनके अभिभावक को वंदे भारत ट्रेन का अनुभव करने के लिए आमंत्रित भी किया गया। बगहा में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव के समय जिसमें बगहा स्टेशन पर सांसद , विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!