ग्रामीणों ने तीन बैट्री चोर को पकड़ बिजली विभाग के कर्मियों के हवाले किया।

0
IMG-20250320-WA0082.jpg

विधुत एसडीओ ने वाल्मीकि नगर थाने में कराई एफआईआर दर्ज।


वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाने में सहायक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बगहा अमित कुमार ने आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन में लिखा है,कि सोमवार को लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के झंडू टोला वाल्मीकि नगर के चकदहवा गांव के ग्रामीणों द्वारा दुरभाष पर विधुत कार्यपालक अभियंता को सूचना दी की चकदहवा के झंडू टोला स्थित मिनी ग्रीड प्लांट (सोलर प्लांट)से बैटरी खोलने हेतु एक टीम आई है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु तीन सदस्यीय विधुत टीम को भेजा गया। टीम के सदस्यों में मनव बल मो. हातिम अंसारी, लाल बाबू चौधरी और विनय कुमार जब घटना स्थल पहुंचे तब ग्रामीणों द्वारा पूर्व से पकड़ कर रखे गए तीन लोगों को उनके हवाले किया गया।जिनकी पहचान झुन्नु महतो, मंटू धांगड और सन्नी कुमार तीनों बेतिया के लालगढ़ पंचायत थाना मुफ्फसील गांव पांडे टोला के निवासी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक 23 अप्रैल को भी झुन्नू महतो द्वारा फर्जी पहचान-पत्र दिखाकर पिकअप से 120 बैटरी को चोरी कर ले जाया गया था। फिर से बैटरी चोरी की नीयत से पिकअप और मोटरसाइकिल से सोमवार को आरोपी आएं। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ के दौरान संदेह के आधार पर पिकअप वाला फरार हो गया। मोटरसाइकिल और तीन लोगों को पकड़कर विधुत विभाग के कर्मियों के हवाले ग्रामीणों ने कर दिया। जिन्हें विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा वाल्मीकि नगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 64/25 दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!