Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन विद्यालय परिसर में मगरमच्छ/क्रोकोडाइल दिवस पर किया गया कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन।

विद्यालय परिसर में मगरमच्छ/क्रोकोडाइल दिवस पर किया गया कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन।

0
279

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर के गोल चौक स्थित सेंट जेवियर स्कूल के परिसर में मंगलवार की सुबह मगरमच्छ/क्रोकोडाइल दिवस पर कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान एवं स्वाधीनता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।संत जेवियर विद्यालय, वाल्मिकीनगर में विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रोफेसर सुनील कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर भोतिकी एवं चीफ विजिलेंस औफिसर,ट्रिपल आई आई टी भोपाल के अलावा प्रगाश ईकोलोजिकल ग्रीनवे फाउंडेशन, बेतिया के डॉक्टर सुनील ने पर्यावरण के महत्व की चर्चा के साथ साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के विशिष्ट महत्व कैरियर संबंधित जानकारियां प्रदान की।विद्यार्थियों ने इस मौके पर ढेरों प्रश्न पूछे।कुमार ने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों की भूरी भूरी प्रसंसा की। उनका स्वागत अंग वस्त्र से किया गया।पर्यावरण प्रेमी मनोज पर्यावरण संरक्षण पर विशिष्ट विचार रखते हुए जलीय पारितंत्र में मगरमच्छ के महत्व को रेखांकित किया।बताया कि हमलोग आस पास की जनता भाग्यवश मगरमच्छ को देख पा रही है। गंडक नदी के पौराणिकता का उल्लेख भी किया। सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के बहिष्कार की अपील के साथ साथ कपड़े के झोले का वितरण भी किया।बताया कि अन्य पारिस्थितिक पारितंत्र की तरह फ्रेशवाटर ईको सिस्टम के लिए प्लास्टिक भस्मासुर सिद्ध हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!