Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संदिग्ध और अजनबी गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर।

संदिग्ध और अजनबी गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर।

0
222

एसएसबी और पुलिस की जॉइंट पेट्रोलिंग

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध और अजनबी गतिविधियों पर वाल्मीकि नगर पुलिस की पैनी नजर है।सोमवार को थाना क्षेत्र के भेडिहारी चौक सहित रोहुआ टोला गांव और इंडो-नेपाल से सटे वन क्षेत्र में भय मुक्त माहौल का निर्माण करने , अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने, शराब और शराब तस्करों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रहुआ टोला बीओपी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों के साथ वाल्मीकि नगर थाने की पुलिस अवर निरीक्षक रेश्मि कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने जॉइंट पेट्रोलिंग किया।बताते चलें,कि वाल्मीकि नगर स्थित नेपाल सीमा खुली सीमा होने के कारण नदी के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया जा सकता है। हालांकि भारत- नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र में वाल्मीकि नगर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के बीओपी पर तैनात अधिकारी और जवान पूरी सतर्कता के साथ भारतीय सीमा में चौकसी करते हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल की सीमा खुली हुई है। थाना क्षेत्र में किसी भी अनजान,अजनबी और संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की नजर है। वाल्मीकि नगर क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध और अजनबी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों से भी अपील किया गया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल इसकी सूचना बिना डरे पुलिस को दें। विदित हो कि भारत- नेपाल को जोड़ने वाली एकमात्र स्थल मार्ग गंडक बराज पर सशस्त्र सीमा बल के द्वारा उनके वाहनों के अलावा उनके सामानों की भी सख्त जांच की जा रही है। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी गलत मंसूबे के साथ भारतीय क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!