Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पर्यटकों के लिए भीषण गर्मी में नहीं है प्याऊ की व्यवस्था।

पर्यटकों के लिए भीषण गर्मी में नहीं है प्याऊ की व्यवस्था।

0
103

ना हैंड पंप ना प्याऊ पानी के लिए भटक रहे हैं,पर्यटक।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के जटाशंकर चेक पोस्ट से जटाशंकर मंदिर,वाल्मीकि आश्रम,महाकालेश्वर मंदिर आदि को दर्शन को जाने वाले प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटकों को पड़ रही भीषण गर्मी में जटाशंकर चेक पोस्ट पर पीने की पानी की व्यवस्था वन विभाग के द्वारा नहीं की गई है। इस जगह ना हैंडपंप उपलब्ध है, ना ही प्याऊ,ना कोई वैकल्पिक व्यवस्था ।जिससे छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं के अलावा बुजुर्गों को पीने के पानी को लेकर इधर-उधर भटकना पड़ता है। जरूरत है विभाग के द्वारा जटाशंकर चेक नाका के समीप पीने के पानी की व्यवस्था इस भीषण गर्मी के मौसम में उपलब्ध कराने की। मांग समाजसेवी थोलो सिंह,अमित सिंह,संजय रौनियार, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष लड्डू शर्मा कई समेत लोगों ने पीने की पानी की व्यवस्था वन विभाग से उपलब्ध कराने की मांग की है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि इस मामले को लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। वरीय अधिकारियों के दिशा- निर्देश मिलते हीं पर्यटकों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!