Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आपसी सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील।

आपसी सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील।

0
165

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ , (गोपालगंज) गुरुवार को मांझागढ़ थाना परिसर में सीओ मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीओ मुन्ना कुमार ने जनप्रतिनिधियों से बक़रीद त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ बनाने की अपील किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाह की सूचना सीधे प्रशासन को दें। उन्होंने बकरीद त्योहार शांति व भाईचारा के साथ मनायें। वहीं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती किया जायेगा।

असमाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीं उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। मौके पर बीडीओ विनित कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, दारोगा, संजय कुमार, पँचायत समिति सदस्य राज कुमार प्रसाद जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष योगेश प्रसाद मुखिया गोरख साह समाजिक कार्यकर्ता शाह आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!