Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा एसडीएम ने बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की

बगहा एसडीएम ने बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की

0
95

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा के अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार के अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर थानाध्यक्ष ,पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक में जनप्रतिनिधि समाजसेवी और पार्टियों के कई नेता मौजूद थे। जिसमें एसडीएम ने कहा कि
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से साम्प्रदायिक सौंहार्द पूर्वक मनाने का आपसी भाईचारा के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही एक-दूसरे के धार्मिक रीती-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करते हुए हिंसा एवं भेदभाव से बचने का अनुरोध किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी, महोदय, बगहा के द्वारा निदेशित किया गया कि किसी भी असमाजिक तत्वों द्वारा हिंसा, उपद्रव तथा सोशल मिडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर डीसीएलआर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, बीडीओ बगहा एक एवं बगहा दो प्रदीप कुमार और बिड्डू कुमार राम, नगर ईओ सरोज कुमार बैठा, सभापति प्रतिनिधि पति पप्पू गुप्ता, आलमगीर रब्बानी, राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, वार्ड पार्षद अबुलैस, आदि के साथ रामनगर, बगहा और बगहा अनुमंडल के कई थानाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!