Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोटरसाइकिल में जहरीला सांप को देख मची हड़कंप

मोटरसाइकिल में जहरीला सांप को देख मची हड़कंप

0
182

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से बेचैन जीव जंतु और कीड़े मकोड़े जंगल से बाहर रिहाईसी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार की देर शाम टंकी बाजार मुख्य मार्ग पर वाल्मीकिनगर निवासी हर्ष नारायण शाही उर्फ काका जी जिन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी की थी। जब मोटरसाइकिल पर जाने के लिए वह बाइक पर बैठे तभी उन्हें बाइक के वाइजर में एक लगभग 6 फीट लंबा सांप दिखा।जिसे देख वे भयभीत गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन विभाग को दी। वन कर्मियों की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर कड़ी मशकत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि यह सांप स्नेक कैट के नाम से जाना जाता है।यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है। जो थोड़ा कम जहरीला होता है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क और सजग रहने की अपील की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!