पटना, दरभंगा, मुंगेर, बेतिया के डीएम समेत 13 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

0
IMG-20250503-WA0008.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

नीतीश सरकार ने 2010 बैच के आईएएस अधिकारी को सचिव और सचिव स्तर के पद में प्रमोशन दिया है. कुल 13 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. सचिव स्तर में प्रमोशन पाने वालों में पटना, दरभंगा, मुंगेर, बेतिया के डीएम शामिल है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की अधिसूचना के अनुसार जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है उसमें दरभंगा के जिला अधिकारी राजीव रोशन, पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह, पश्चिम चंपारण (बेतिया) के डीएम दिनेश कुमार राय, मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह शामिल हैं.इसके अलावा, समेकित बाल विकास पटना के निदेशक कौशल किशोर, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव कंवल तनुज, सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल, योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव नैय्यर इकबाल को भी प्रमोशन दिया गया है.वहीं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सह पटना नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर, कॉम्फेड पटना के प्रबंध निदेशक राजकुमार, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक मिनेंद्र कुमार, चकबंदी बिहार के निदेशक राकेश कुमार को भी प्रमोशन मिला है. सभी अधिकारियों को सचिव ग्रेड में प्रोन्नति एवं वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2026 या उसके बाद प्रभार ग्रहण किए जाने की तिथि से लागू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!